Jharkhand fasal Rahat Yojana : किसानों की मदद के लिए सरकार ने कई योजनाएँ शुरू की हैं, जो उन्हें प्राकृतिक आपदाओं से हुए फसल नुकसान से उबरने में सहायता प्रदान करती हैं। इसी कड़ी में झारखंड सरकार ने Jharkhand fasal Rahat Yojana की शुरुआत की है।
इस योजना के तहत प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। राहत राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी। यह पहल किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने और उनकी आजीविका सुरक्षित रखने के उद्देश्य से की गई है।

Jharkhand fasal Rahat Yojana Highlight
योजना का नाम | Jharkhand fasal Rahat Yojana |
लाभार्थी | झारखंड के नागरिक |
किसने शुरू किया | झारखंड सरकार ने |
योजना का उद्देश्य | किसानों का नुकसान कवर किया जा सके |
फॉर्म भरने का प्रोसेस | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
झारखंड राज्य फसल राहत योजना क्या है?
झारखंड राज्य फसल राहत योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले फसल नुकसान से राहत प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। जलवायु परिवर्तन के चलते बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि, चक्रवात और भूस्खलन जैसी घटनाओं से किसान गंभीर आर्थिक संकट में आ जाते हैं। इस योजना का उद्देश्य ऐसे संकटों से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता देकर उनकी मदद करना है।
योजना के तहत, किसानों को प्रति एकड़ 3000 से 4000 रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता विशेष रूप से उन किसानों के लिए है जिनकी फसलें प्राकृतिक आपदाओं के कारण बर्बाद हो जाती हैं। फसल नुकसान का आकलन करके सरकार प्रभावित किसानों को मुआवजा देती है, जिससे वे अपनी आजीविका फिर से शुरू कर सकें। यह पहल राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है।
झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए पात्रता
- यह योजना केवल झारखंड के मूल निवासी किसानों के लिए है।
- लाभ लेने के लिए किसान की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसानों को मिलेगा।
- आवेदक के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- केवल वे किसान जो अपनी जमीन पर खेती करते हैं, इस योजना के पात्र हैं।
- किसान का स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए, जो आधार से जुड़ा हो।
झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- इमेल आईडी
- आधार कार्ड और पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- भूमि का प्रमाण पत्र
- किसान का पंजीकरण नंबर
झारखंड राज्य फसल राहत योजना का आवेदन कैसे करें
झारखंड राज्य फसल राहत योजना का आवेदन करने के लिए हमने आप सभी लोगों को नीचे स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी को विस्तार पूर्वक बताया है दी गई जानकारी कोध्यानपूर्वक पड़े।
- सबसे पहले आप लोग आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाएं।
- जब आप वेबसाइट के होम पेज पर आते हो तो आपको तीसरे नंबर पर पंजीकरण का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आप लोगों को क्लिक कर देना है।
- ऐसा करने के बाद आप लोगों को अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड डालने को कहा जाता है जब यह डाल देते हो तो नीचे आपको कैप्चा कोड दिखाई देगा जिसको आपको भरना है।
- कैप्चा कोड भर देने के बाद आपको गेट ओटीपी के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके फोन पर ओटीपी आता है जिसे वेरीफाई कर देना है।
- ऐसा करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाता है।
- अब आप सभी लोग फिर से डैशबोर्ड लॉगिन करें।
- ऐसा करने के बाद आप सभी लोगों के सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिस पर आवेदन फार्म रहेगा अब आप सभी लोगों को आवेदन फार्म में पूछी जा रही सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक बनाहै।
- महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट को स्कैन कर अपलोड करना है इतनी जानकारी को पूरा करने के बाद अंत में आप सभी लोग सबमिट बटन पर क्लिक कर दें इस तरीके से आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।